प्रिय साथियों,
आज पूरे भारत में बहुत से राजनीतिक दल हैं परंतु सभी एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी या राजपरिवारों की तरह व्यवहार कर रही हैं, जिसके कारण योग्य व्यक्तियों की राजनैतिक योग्यता निरंतर कुंठित होकर नष्ट हो रही हैं। इसके परिणामस्वरूप किसी भी क्षेत्र में कोई योग्य राजनैतिक नेतृत्व उभरने के पहले ही हताश होकर दम तोड़ रहा है, जिसका परिणाम हमें निरंकुश और भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई सरकारों के रूप में मिलता है। इन परिस्थितियों को बदलने के लिए न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया ने योग्य नेतृत्व को सामने लाने के लिए अपने पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्ति व सभी संवैधानिक पदों के चुनाव के लिए प्रत्याशी तय करने के लिए एक पारदर्शी व्यवस्था बनाने का संकल्प लिया है, जिसके अनुसार आप अपनी नेतृत्व क्षमता को साबित करें और अधिकारपूर्वक अपनी योग्यता के अनुरूप पद प्राप्त करें ताकि देश को हर क्षेत्र में योग्य, ईमानदार और प्रभावी नेतृत्व प्राप्त हो सके।
हमने हर पद के लिए एक सदस्य संख्या तय की है, जिसके अनुसार सदस्यों के रूप में अपने अनुयायी प्रदर्शित करते हुए आप अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करें और अपनी योग्यता के अनुरूप पद ग्रहण करें। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि जिन लोगों को पार्टी द्वारा उम्मीदवार बनाया जाएगा, उन्हें पार्टी द्वारा उनके चुनाव के लिए यथासंभव यथोचित सहयोग (प्रचार वाहन / झंडा / बैनर / पंपलेट्स / पोस्टर आदि सभी आवश्यक सामग्री व संसाधन) भी उपलब्ध कराया जाएगा।
NDPI का विश्वास है कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार, निष्पक्ष न्याय, सुगम यातायात और निष्कंटक जीवन के लिए आवश्यक सभी सुविधाओं की सुलभ पहुँच नहीं हो जाती है तब तक सारी विकास की योजनाएं मात्र भ्रामक प्रचार के अतिरिक्त कुछ भी नहीं है।
अतः हमारा वादा है कि यदि हमे जनता द्वारा अवसर दिया जाता है तो हमारी निम्न प्राथमिकताएं होंगी :-
हम समर्पित व्यक्तियों की एक टीम हैं जो अपने समुदाय में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे टीम के सदस्य परिवर्तन के लिए उत्साही समर्थक हैं, जिनके पास नेतृत्व और सेवा का सिद्ध रिकॉर्ड है। हम पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही में विश्वास करते हैं, और हम आपकी चिंताओं को सुनने और एक बेहतर भविष्य के लिए एक साथ काम करने के लिए यहाँ हैं। हमारे मिशन में शामिल हों और हमारे समुदाय को सशक्त बनाने में मदद करें।
महासचिव
अध्यक्ष
उपाध्यक्ष
कोषाध्यक्ष
सचिव
आईटी सेल प्रभारी